फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार पिता-पुत्री समेत तीन की हादसे में मौत

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े मृतक बचन सिंह के परिजन। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
बाइक सवार पिता-पुत्री समेत तीन की हादसे में मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्री समेत परिवार के एक अन्य किशोर की भी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा से बुधवार को एक बरात बुलंदशहर आई थी। बरात में शामिल होने के लिए गांव निवासी बचन सिंह (48), उनकी पुत्री पूजा (20) व भतीजा जीतू (16) पुत्र बबलू बाइक से ही बुलंदशहर शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। परिजनों ने बताया कि देर रात बचन सिंह अपनी पुत्री पूजा व भतीजे जीतू के साथ बाइक से ही वापस अपने गांव लौट रहे थे। बाइक सवार जब देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के निकट पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने तीनों को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही बचन सिंह की मौत हो गई। जबकि, पूजा और जीतू गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान राहगीरों व शादी समारोह से लौट रहे अन्य लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। परिवार में तीन लोगों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामले में मृतक बचन सिंह के भाई चंद्र प्रताप पुत्र वेदराम की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की शिनाख्त कर कार्रवाई की जाएगी।
- अखिलेश कुमार त्रिपाठी, देहात कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें