फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर सिविल बार में बजा चुनावी बिगुल, अधिवक्ताओं ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर सिविल बार में बजा चुनावी बिगुल, अधिवक्ताओं ने किया नामांकन
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिविल बार एसोसिएशन में बुधवार को चुनावी बिगुल बज गया है। बुधवार को विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। अध्यक्ष पद के लिए तीन और उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। वहीं सह सचिव व पुस्तकालय के लिए एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया है। जिससे उनका निर्विरोध होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव आगामी 26 नवंबर को होना है। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता मूल चंद गुप्ता को बनाया गया है। बुधवार को इसी क्रम में नामांकन भरे गए। अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता रेखा शर्मा, आलोक सिंघल और किरण चंद शर्मा ने नामांकन पत्र भरे। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए अंजू शर्मा व मुस्ताक अली खां ने नामांकन किया है। जबकि, सचिव पद के लिए दिनेश बिलसूरी व नीरज राघव ने नामांकन भरा। सहसचिव के लिए एकमात्र अधिवक्ता सुजीत कुमार ने व पुस्तकालय के लिए धर्मेंद्री देवी ने नामांकन किया है। इन दोनों का निर्विरोध होना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं सह सचिव सामान्य के लिए अधिवक्ता जितेंद्र सिंह व जितेंद्र वीर यादव ने नामांकन पत्र भरा है। कोषाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता सुरेश चंद यादव व वैभव शर्मा ने नामांकन किया। वहीं, छह सदस्यों के लिए आठ लोगों ने नामांकन किए हैं। सदस्य पद के लिए अधिवक्ता सीमा शर्मा, मनोज कुमार, सौरभ शर्मा, संकल्प कौशिक, मनोज कुमार, नवीन बिरला, उदयवीर सिंह व सतीश कुमार ने नामांकन किया है। आगामी 21 नवंबर को नामांकन वापसी होगी। जबकि, 26 नवंबर को चुनाव और उसी दिन शाम को विजयी प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें