फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह विलंब से शुरू हुआ वेव शुगर मिल का पेराई सत्र

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक माह विलंब से शुरू हुआ वेव शुगर मिल का पेराई सत्र
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर स्थित वेव शुगर मिल में करीब एक माह की देरी के बाद आखिरकार पेराई शुरू हो गई। मिल के अधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर चैन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। मिल चलने से करीब 600 किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन

जनपद भर के किसानों का गन्ना सात चीनी मिलों में जाता है। इसमें अगौता की अनामिका शुगर मिल, अनूपशहर की दि सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र 2019-20 का शुभारंभ कुछ दिन पूर्व हो गया था। लेकिन पन्नी नगर स्थित वेव शुगर मिल में मरम्मत कार्य न होने के कारण पेराई सत्र शुरू नहीं हो पाया था। पेराई शुरू होने के लिए 16 नवंबर की तिथि घोषित की थी। जिसके बाद शनिवार की शाम को मिल में नए पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ। मिल के सीजीएम बीएस चौहान, डिप्टी मैनेजर देवराज पवार सहित अन्य अफसरों ने मिल की चेन में गन्ना डालकर पेराई शुरू किया। सीजीएम बीएस चौहान ने बताया कि नए सत्र मे मिल को पेराई करने के लिए गन्ना विभाग लखनऊ से जो लक्ष्य दिया गया था उसे पूरा किया जाएगा। मिल के 20 से अधिक क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीद शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें