फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले तेल के इस्तेमाल पर दो पॉटरी फैक्ट्रियों पर लगाया ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
काले तेल के इस्तेमाल पर दो पॉटरी फैक्ट्रियों पर लगाया ताला
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा में रोक के बाद भी काले तेल का इस्तेमाल कर रही दो पॉटरी फैक्ट्रियों पर जिला प्रशासन ने ताला लगा दिया है। प्रदूषण को लेकर एडीएम फाइनेंस ने सभी अधिकारियों को सर्तक रहने और एनजीटी के नियम के खिलाफ चलने वालों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 454 तक होने से जनपद गैस का चैंबर बन गया है। रोक के बाद भी जमकर पराली व काले तेल का प्रयोग जमकर किया जा रहा है। जनपद की हवा जहरीली होती जा रही है। इसको लेकर जिला प्रशासन भी ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में लगा है। एडीएम वित्त मनोज कुमार सिंघल और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संयुक्त रूप से दीपावली से पहले ख्ुार्जा की पॉटरी फैक्ट्रियों पर छापेमारी की थी। छापे में दो पॉटरी फैक्ट्रियों में काले तेल का इस्तेमाल होता मिला। जिससे प्रदूषण बहुत अधिक हो रहा था और चिमनियों से लगातार काला धुआं निकल रहा था। जिसको लेकर एडीएम ने नाराजगी जताई और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से तुरंत दोनों पॉटरी फैक्ट्रियों को बंद करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
दोनों पॉटरी फैक्ट्रियों में काले तेल का इस्तेमाल किया जा रहा था। जिससे प्रदूषण बहुत अधिक फैल रहा था। दोनों पॉटरी फैक्ट्रियों को बंद करने का आदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को दिया है। -मनोज कुमार सिंघल, एडीएम वित्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें