बोर्ड बैठक में 50 करोड़ के विकास कार्यों पर लग सकती है मुहर
बुलंदशहर। दो नंवबर को जिला पंचायत की बोर्ड की बैठक होना प्रस्तावित हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी ओमवीर सिंह ने जानकारी दी कि जिला पंचायत बोर्ड की बैठक दो नवंबर को दोपहर एक बजे जिला पंचायत सभागार में होगी। इसमें सभी जिपं सदस्य की उपस्थित अनिवार्य होगी। बताया कि बैठक में सभी कुछ ठीक रहा तो 50 करोड़ तक के विकास कार्यों पर मुहर लग सकती है। बैठक में जिला पंचायत की गठित समितियों से प्राप्त प्रस्तावों की कार्य योजना वर्ष 2019-20 की स्वीकृति पर विचार होगा। जनसुनवाई से प्राप्त प्रस्तावों की स्वीकृति पर विचार होगा। जिला पंचायत की संपत्तियों पर अतिक्रमण व आय के श्रोत के संबंध में गठित कमेटी प्रस्तुत की जाएगी।