फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉल्फिन व अन्य वन्य जीवों पर नजर रखेगी रैपिड एक्शन फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉल्फिन व अन्य वन्य जीवों पर नजर रखेगी रैपिड एक्शन फोर्स
विज्ञापन

बुलंदशहर। सर्दी की आहट शुरू हो गई है और ऐसे में वन्य जीवों के आबादी में आने की संभावना बढ़ गई है। ऐसे वन्य जीवों को पकड़ने के लिए डीएफओ ने जल्द ही रैपिड एक्शन फोर्स का गठन करने की तैयारी कर ली है। फोर्स का गठन सभी तहसीलों में रेंज वार होगा।
सर्दी का मौसम शुरू होते ही वन्य जीव आबादी में आना शुरू कर देते हैं। हालांकि जिले में खतरनाक वन्य जीव नहीं हैं। मगर, हिरन, नील गाय, गीदड़ आदि की संख्या बहुत अधिक है। यह वन्य जीव वन विभाग की जिले में जगह-जगह जमीन पर पहले से उगे वन में विचरण करते हैं। जब भी सर्दी अधिक का मौसम शुरू हो जाता है तो वह वन क्षेत्र से बाहर आने लगते हैं। इन पर नजर रखने के लिए वन विभाग की ओर से रैपिड एक्शन फोर्स का गठन करेगा। इतना ही नहीं यह फोर्स घायल वन्य जीवों का इलाज भी करवाएगी।
विज्ञापन

एडीएफओ गौतम सिंह ने बताया कि सर्दी के मौसम में वन्य जीवों पर नजर रखने के लिए विभाग की ओर से रैपिड एक्शन फोर्स का गठन करने की तैयारी तेज हो गई है। इसमें शामिल अफसर और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए आमजन के लिए फोन नंबर भी जारी किए जाएंगे। सभी तहसीलों में रेंज वार फोर्स में शामिल होने वाले अफसर और कर्मचारियों की लिस्ट बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डॉल्फिन पर भी रहेगी अफसरों की नजर
जनपद की सीमा से गुजर रही गंगा नदी में डॉल्फिन भी विचरण करती हैं। हालांकि अभी सर्दी की आहट शुरू हुई है, लेकिन सर्दी से पहले ही वन विभाग ने उन पर नजर रखने के लिए तैयारी कर ली है। बताया गया कि सर्दी के मौसम में गंगा नदी में विचरण कर रही डॉल्फिन की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। एडीएफओ गौतम सिंह ने बताया कि इसके लिए उनकी देखरेख के लिए ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें