सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित
बुलंदशहर। सैनिक स्कूल झांसी में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 31 अक्तूबर तक अपने आवेदन भर सकते हैं। स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि प्रदेश में सैनिक स्कूल झांसी में संचालित है। इसमें प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को 31 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। इसके बाद आवेदन प्राप्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन ऑनलाइन भरें जाएंगे। यह आवेदन सैनिक स्कूल झांसी के ईमेल अथवा वेबसाइट पर भरे जा सकते हैं। आरके तिवारी ने जनपद के विद्यार्थियों से अधिक से अधिक आवेदन करने का आह्वान किया है। साथ ही उन्होंने यह भी आगाह किया है कि आवेदन करते समय किसी तरह की त्रुटि न हो। त्रुटि होने पर आवेदन स्वत: ही रद्द हो जाएगा।