बकाएदारी पर तहसील की टीम ने सपा के पूर्व महासचिव को दबोचा
बुलंदशहर। तहसील की राजस्व की टीम ने सपा के पूर्व महासचिव और पूर्व जिला उपाध्यक्ष को 18 लाख 70 हजार रुपये के बकाए को लेकर हवालात में डाल दिया है।
तहसीलदार सदर नीरज द्विवेदी ने बताया कि हाजी अख्तर निवासी मिर्ची टोला पर मंडी समिति की दुकानों का18 लाख रुपये का बकाया है। इसके अलावा दुकानों का ही 70 हजार रुपये के स्टांप का भी बकाया है। इसको लेकर कई बार तहसील के अमीन हाजी अख्तर से बकाया जमा कराने के लिए कह चुके थे। लेकिन वह सुनने को ही तैयार नहीं थे। मंगलवार को टीम ने हाजी अख्तर को चांदपुर रोड से दबोच लिया। आरोप है कि हाजी अख्तर की तहसील की वसूली की टीम के साथ जमकर नोकझाेंक भी हुई।
वरिष्ठ कोषाधिकारी ने संभाला चार्ज
फोटो समाचार
बुलंदशहर। सीतापुर से स्थानान्तरित होकर बुलंदशहर आए वरिष्ठ कोषाधिकारी सतेंद्र पाल ने अपनी आख्या डीएम को प्रस्तुत कर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह बेसिक शिक्षा कार्यालय सीतापुर में वित्त एवं लेखाधिकारी रहे हैं और वित्त एवं लेखा सेवा के 2007 बैच के अधिकारी हैं। पूर्व वरिष्ठ कोषाधिकारी आत्मप्रकाश को प्रतिक्षा सूची में रखा गया है।
टीजी-2 के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
अहमदगढ़। गांव मोरजपुर में पावर कारपोरेशन के टीजी-2 विनोद कुमार और जेई अमित कुमार गांव में बिजली चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उनकी कुछ ग्रामीणों से नोकझोंक हो गई। जिसके चलते कुछ लेागों ने टीजी-2 के साथ मारपीट कर दी और कागजात फाड़ दिए। विनोद कुमार ने थाना अहमदगढ़ में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।