फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न मिलने पर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज न मिलने पर दिया तीन तलाक
विज्ञापन

बुलंदशहर। निकाह के छह वर्ष बाद आरोपी पति व ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही आरोप है कि पति ने पीड़ित पत्नी को तीन बार तलाक बोल कर तलाक भी दे दिया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नरसेना थाना क्षेत्र के गांव गेसूपुर निवासी रहीशा फातमा पुत्री कमल खां ने महिला थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह करीब छह वर्ष पूर्व गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र निवासी युवक इस्तेखार उर्फ सोनू पुत्र असगर खां के साथ हुआ था। निकाह में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन निकाह में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में कार व नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। कई बार मायके पक्ष के समझाने के बावजूद आरोपी अपनी मांगो पर डटे हुए थे। जून 2018 में आरोपी ससुरालीजनों ने पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तब से पीड़िता अपने मायके में ही रह रही है। आरोप है कि बीते दिनों आरोपी पति ने उसे तीन बार तलाक बोल कर तलाक दे दिया है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी। महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें