फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों के पटाखे जब्त

विज्ञापन
खालसा स्कूल के पास एक मकान में पुलिस द्वारा पकड़ी गई आतिशबाजी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों के पटाखे जब्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर मजिस्ट्रेट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में छापामारकर अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। वहां से करीब 15 लाख के पटाखे और पटाखा बनाने का सामान बरामद कर उन्हें सीज कर दिया गया है। फैक्ट्री संचालक का पटाखे बनाने का लाइसेंस 2017 में ही खत्म हो गया था। इसके बाद भी वह अबादी क्षेत्र में पटाखे बना रहा था। नगर मजिस्ट्रेट ने संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के कोठियात मोहल्ले में पटाखों की दुकान की आड़ में घर के अंदर बड़े स्तर पर आतिशबाजी व उसको बनाने के सामान और पटाखे बेचने का भंडाफोड़ हुआ है। शनिवार को नगर मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्रा को सूचना मिली कि खालसा स्कूल के पास कोठियात मोहल्ले में राजकुमार पटाखे की अवैध फैक्ट्री चलाता है। सूचना पर मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट व पुलिस की गाड़ियों को देखकर राजकुमार वहां से भागने लगा। जिसे पुलिस ने घेरकर दबोच लिया। जब घर की तलाशी ली गई तो घर के अंदर से करीब सात बोरे अवैध पटाखे, केमिकल, गंधक व पटाखे बनाने का सामान मिला। घर की छत पर जाकर देखा तो वहां पर भी अवैध पटाखों का जखीरा बोरों में भरा हुआ रखा था। अधिकारियों ने बताया कि दोनों बोरों की संख्या लगभग 12 थी। बताया कि अवैध पटाखों का जखीरा और उसके बनाने का सामान को पुलिस की कस्टडी में दे दिया है। फैक्ट्री संचालक राजकु़मार के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि यह अवैध फैक्ट्री है साथ ही आबादी वाले स्थान पर पटाखे नहीं बेचे जाने के आदेश हैं, ऐसे में आरोपी आबादी क्षेत्र में पटाखें की फैक्ट्री चलाकर लोगों का जीवन संकट में डाल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिली थी कि खालसा स्कूल के पास कोठियात मोहल्ले में अवैध पटाखा बनाने की फैक्ट्री संचालित है। वहां जब छापा मारा तो भारी मात्रा में अवैध पटाखे और उसको बनाने का सामान आदि मिला। पटाखे व कच्चा माल पुलिस की कस्टडी में दे दिया है। राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। विवेक कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें