कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं में नए पदाधिकारियों के चयन पर रोष
बुलंदशहर। कांग्रेस में नए चेहरे आने से पुराने कांग्रेसियों में मायूसी छा गई है। कांग्रेस के वर्षों से सक्रिय कार्यकर्ताओं में नए पदाधिकारियों को लेकर रोष है।
बता दें कि कांग्रेस में कुछ ही दिन पूर्व सिकंदराबाद के टुक्कीमल लोधी को कांग्रेस हाइकमान ने जिलाध्यक्ष बनाया है। जिसको लेकर वर्षों से कांग्रेस के सक्रिय रहे पदाधिकारियों में अंदरखाने रोष है। इसबार पार्टी ने सभी को निराश करते हुए एक नया नाम सामने लाकर उसे जिलाध्यक्ष बनाया है। कुछ पदाधिकारी दबी जुबान से कह रहे हैं कि कि हमने पार्टी की दशकों से निष्ठा से सेवा की थी। लेकिन पुराने सक्रिय पदाधिकारियों को छोड़कर नया नाम सामने लाकर निष्क्रियों को पार्टी की कमान सौंप दी है।