फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, महिलाओं को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, महिलाओं को पीटा
विज्ञापन

बुलंदशहर। अगौता थाना पुलिस पर एक आरोपी के रिश्तेदार के घर में घुसकर तोड़फोड़ , लूटपाट करने व मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने उचित व निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

अगौता थाना क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी ऋषिपाल सिंह पुत्र जगपाल सिंह शनिवार को अन्य परिजनों के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके भाई और भतीजे के खिलाफ दूसरे पक्ष ने हत्या की कोशिश का एक झूठा मामला दर्ज कराया था। जिसमें पीड़ित का भाई फिलहाल जिला कारागार में निरूद्ध है। जबकि, मामले में नामजद आरोपी पीड़ित का भतीजा अभी फरार है। पीड़ित का अपने भतीजे से कोई ताल्लुक नहीं है। जिसके बाबत पीड़ित पुलिस को पूर्व में ही जानकारी दे चुका है। लेकिन, पुलिस पीड़ित पर भतीजे को हाजिर करने का दबाव बना रही है। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार देर रात अगौता थाना पुलिस के दर्जनों पुलिसकर्मी पीड़ित के घर आ पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने घर का सारा सामान तोड़ दिया। साथ ही महिलाओं व बुजुर्गों के साथ जमकर मारपीट की। घर में रखे 65 हजार रुपये नगदी व एक सोने की चैन भी पुलिसकर्मी लूट कर ले गए। पीड़ित ने मामले में एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें