नयाबांस की प्रधान के अधिकार डीएम ने सीज कर दिए
बुलंदशहर। डिबाई क्षेत्र के गांव नयाबांस की ग्राम प्रधान के डीएम ने अधिकार सीज कर दिए हैं। प्रधान पर शौचालय निर्माण में अनियमितताएं बरतने का आरोप है। जिला पंचायती राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि गांव नयाबांस की प्रधान देवी के खिलाफ सौदान सिंह आदि ने ग्रामीणों ने गांव में बने शौचालय निर्माण में अनियमितताएं बरतने के साथ कई और आरोप लगाए थे। जब शिकायत की जांच कराई गई तो गांव में बनाए गए 331 शौचालयों में से 18 शौचालयाें के निर्माण में अनियमितताएं पाई गईं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम रविंद्र कुमार ने ग्राम प्रधान के वित्तीय आदि अधिकार सीज कर दिए हैं। साथ ही आगामी जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है।