फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच करने पहुंचे एआरटीओ का किया विरोध, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच करने पहुंचे एआरटीओ का किया विरोध, हंगामा
विज्ञापन

जहांगीराबाद। स्थानीय धान मंडी में बृहस्पतिवार देर रात वाहनों की ओवरलोडिंग की जांच करने पहुंचे एआरटीओ का मंडी व्यापारियों ने विरोध जताते हुए मंडी परिसर में चेकिंग करने से रोक दिया। इसके बाद मंडी परिसर में देर रात तक जमकर हंगामा हुआ। इस पूरे प्रकरण में एआरटीओ ने ओवरलोडिंग की शिकायत पर जांच करने की बात कही वहीं व्यापारियों ने कुछ ट्रांसपोर्टरों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने हंगामा शांत कराया।
बृहस्पतिवार देर रात मंडी में ओवरलोडिंग की जांच करने पहुंचे। एआरटीओ द्वारा वाहनों की जांच करने की बात चंद मिनटों में पूरे मंडी परिसर में फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों की तादात में मंडी कारोबारी एकत्रित हो गए और उन्होंने मंडी परिसर में ही वाहनाें की जांच करने पर एतराज जताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। विरोध कर रहे व्यापारियों ने एआरटीओ को चेकिंग करने से भी रोक दिया। हंगामे की सूचना पर स्थानीय कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों की बात सुनकर हंगामा कर रहे कारोबारियों को समझा बुझाकर शांत कराया। हंगामे के दौरान ही कारोबारियों ने कुछ ट्रक मालिकों पर मंडी परिसर में व्यापारियों को धमकाने का आरोप भी लगाया। व्यापारियों के हंगामे के चलते एआरटीओ को चेकिंग अभियान स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

दो घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा
जहांगीराबाद। एआरटीओ के मंडी परिसर में चेकिंग करने के बाद दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जहां एआरटीओ लगातार ओवरलोडिंग की शिकायत पर जांच की बात कहते रहे वहीं व्यापारी लगातार मंडी परिसर के अंदर चेकिंग को अवैध बताते हुए अपनी बात पर अड़े रहे। वहीं मामला शांत होने के बाद दोनों पक्षों की ओर से कोई भी कानूनी कार्यवाही नहीं की गई है।
कोट
एआरटीओ द्वारा मंडी परिसर में ओवरलोडिंग की शिकायत पर जांच की गई थी। जांच के बाद अधिकारी संतुष्ट होकर वापिस चले गए। - पंकज गुप्ता, मंडी प्रधान।
ट्रांसपोर्टरों की शिकायत पर ओवरलोडिंग की जांच की गई थी जो व्यापारियों के विरोध के चलते स्थगित करनी पड़ी। पूरे मामले से आला अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। भविष्य में फिर से ओवरलोडिंग की जांच की जाएगी। - आनंद निर्मल, एआरटीओ प्रवर्तन बुलंदशहर।
विज्ञापन

गुरुवार देर रात मंडी में हंगामे की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामले को शांत करा दिया था। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। - विवेक शर्मा, कोतवाली प्रभारी जहांगीराबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें