फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में दिवाली बाद शुरू होंगी चीनी मिलें

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर में दिवाली बाद शुरू होंगी चीनी मिलें
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। जनपद की तीन चीनी मिलों ने गन्ना पेराई सत्र की तैयारी पूरी कर ली है। यह मिल 30 और 31 अक्तूबर को चल जाएंगी। साथ ही वेव शुगर मिल भी नवंबर माह के पहले सप्ताह में चल जाएगी।
बताते चले कि जनपद में चार चीनी मिले हैं। इन मिलों द्वारा गन्ना उत्पादक किसानों से गन्ना खरीदा जाता है। शासन और गन्ना विभाग की ओर से काफी समय पहले आदेश जारी कर दिए गए थे कि सभी चीनी मिल गन्ना पेराई सत्र से पहले मिलों की मरम्मत आदि का काम पूरा कर लें। इसके चलते जनपद की साबितगढ़, अनामिका और अनूपशहर चीनी मिल ने मरम्मत आदि का काम पूरा करते हुए मिल चलाने की तैयारी कर ली है। बताया गया कि वेव शुगर मिल ने भी मरम्मत आदि का काम लगभग पूरा कर लिया है। इस मिल ने नवंबर के प्रथम सप्ताह में चलाने की अनुमति मांगी है। विभागीय अफसरों ने बताया कि चीनी मिलों को गन्ना पेराई सत्र के संबंध में सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि किसी भी मिल की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्हें निर्धारित समय पर चीनी मिल चलानी होंगी, ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

--------
गैर जनपद की चार मिल भी खरीदेंगी गन्ना
बता दें कि जनपद के किसानों का गैर जनपद की चार चीनी मिल भी गन्ना खरीदेंगी। इन मिलों में हापुड़ की ब्रजनाथपुर और सिम्भावली, अमरोहा के चंदनपुर चीनी मिल और संभल की रजपुरा चीनी मिल शामिल हैं। विभागीय अफसरों ने इन मिलों को भी समय पर चलाने के लिए संपर्क कर वहां के अधिकारियों से भी बातचीत कर ली है। बताया गया कि यह मिल भी इसी माह के अंतिम सप्ताह में चल जाएंगी।
---------
क्रय केंद्र और लक्ष्य मिलने का इंतजार
जिला गन्ना विभाग के अफसरों ने बताया कि जनपद में गन्ना खरीद के लिए खुलने वाले गन्ना क्रय केंद्रों और गन्ना पेराई का लक्ष्य देने की रिपोर्ट बनाकर शासन और विभाग को भेजी जा चुकी है। अब चीनी मिलों को गन्ना क्रय केंद्र और लक्ष्य मिलने का इंतजार है। संभावना है कि सभी मिलों को क्रय केंद्र का वितरण और लक्ष्य 25 अक्तूबर से पहले मिल जाएगा।
विज्ञापन

--------
जनपद सहित गैर जनपद की सभी आठ मिलों ने गन्ना पेराई सत्र की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। इन मिलों को गन्ना क्रय केंद्रों का वितरण और गन्ना पेराई का लक्ष्य शासन और विभाग से मिलते ही आवंटित कर दिया जाएगा। किसानों को अब मिल चलने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
- डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी, बुलंदशहर।
------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें