फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक
विज्ञापन

बुलंदशहर। खानपुर थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता को उसके पति द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने एसएसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची। जहां उसने बताया कि उसका निकाह 16 दिसंबर 2018 को हुआ था। निकाह में उसके पिता ने करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुरालीजन शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे। निकाह के बाद से ही आरोपी अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की नगदी व कार की मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। पीड़िता के अनुसार उसने अपने पिता को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद उसके पिता ने पंचायत कर ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद ससुरालीजन अपनी मांगों पर अड़े रहे और उसे मायके में ही रहने पर मजबूर कर दिया। इसके चलते उसे भरण पोषण और दहेज के संबंध में मुकदमा दायर करना पड़ा। पीड़िता के अनुसार 12 सितंबर को न्यायालय में तारीख करने के दौरान ससुर ने उसे धमकाया। इसके बाद जब वह अपने घर पहुंची तो वहां उसका पति पहुंच गया और उसने अभद्रता करते हुए तीन तलाक दे दिया। पीड़िता के तहरीर देने के बावजूद थाना खानपुर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें