फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

180 वर्ष पुरानी जर्जर इमारत से लोगों को खतरा

विज्ञापन
जर्जर इमारत। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
180 वर्ष पुरानी जर्जर इमारत से लोगों को खतरा
विज्ञापन

ऊंचागांव। क्षेत्र के कस्बा दौलतपुर कलां में मुख्य बाजार में 180 वर्ष पुरानी इमारत लोगों के लिए खतरा बनी हुई है। यह इमारत दिवानखाने के नाम से जानी जाती है। कस्बावासियों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर इमारत को गिराने की गुहार लगाई है। इमारत के ऊपर के दो हिस्से धराशाई हो चुके हैं। शेष दो मंजिला इमारत बची है, जिसमें दरार आ गई है। लोगों को इस बात का डर सता रहा है कि इमारत कभी भी धराशाई हो सकती है। लोगों ने बताया कि इमारत का मालिक मेरठ में रहता है, जो कई बार सूचना देने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। सोमवार के दिन इमारत के पास सब्जी की बाजार लगती है। डीएम को शिकायत भेजने वालों में मनोज कुमार एडवोकेट, सुबोध कुमार, सतीश चंद, प्रेमचंद, देवी सरन पूर्व जिला पंचायत सदस्य आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें