फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद को जहर देकर मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दामाद को जहर देकर मारने का आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में अपनी ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक की मां ने न्यायालय के आदेश पर मृतक की पत्नी व अन्य ससुरालीजनों पर मारपीट व जहर देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ जनपद के थाना क्वारसी क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर निवासी नसीम पत्नी स्व.अब्दुल हक ने बीते दिनों न्यायालय में वाद दायर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि एक मई 2018 को उनके पुत्र नदीम का निकाह बुलंदशहर के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी युवती गुलफसा पुत्री इंसाद पेंटर के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुरालीजनों ने गुलफसा को पूरे लाड़-प्यार से रखा और उसकी सुख-सुविधाओं का ध्यान रखा। आरोप है कि इसके बावजूद गुलफसा ने घर में लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया और मायके में रहने की जिद करने लगी। निकाह के बाद आरोपी गुलफसा अधिकांश वक्त अपने मायके में ही रहती थी। वादिया का पुत्र नदीम कई बार गुलफसा को लेने गया, लेकिन उसके साथ गाली-गलौज की जाती थी। पीड़िता के अनुसार कुछ माह पूर्व गुलफसा की मां धम्मो की मृत्यु हो गई थी। जिनके चालीसवां में शामिल होने के लिए गत दो मई 2019 को नदीम अपनी ससुराल गया था। गत तीन मई को नदीम ने अपनी बहन रानी को फोन पर जानकारी दी कि गुलफसा को अपने साथ ले जाने को लेकर उसका अपने ससुर इंसाद, साले परवेज, जावेद, जाकिर और पत्नी गुलफसा से झगड़ा चल रहा है। आरोप है कि ससुरालीजनों ने नदीम को वापस न जाने पर हत्या कर देने की धमकी दी थी। चार मई की रात को नदीम को उसके ससुरालीजनों ने मारपीट कर जहर दे दिया। नदीम को मेरठ के अस्पताल में ले जाया गया। वहां नदीम ने अपने परिजनों को आरोपी ससुरालीजनों द्वारा जहर देने की जानकारी दी। अलीगढ़ ले जाने के दौरान नदीम ने दम तोड़ दिया। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें