फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की बेटी के साथ छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की बेटी के साथ छेड़छाड़
विज्ञापन

बुलंदशहर। बीबीनगर थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता के साथ उसके ससुरालीजनों के द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होेने पर उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता के जेठ ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ भी की थी। मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रबुपुरा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने महिला थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। शादी में पीड़ित ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में नगदी व गाड़ी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बेटी को परेशान किया जा रहा है, साथ ही विवाहिता की बेटी के साथ भी मारपीट और छेड़छाड़ की जा रही है। गत दिनों आरोपी जेठ ने अपनी भतीजी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर विवाहिता को बेटी के साथ पीटकर घर से निकाल दिया। महिला थाना प्रभारी आरती सोनी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें