फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करते पकडे़ गए छह शातिर, ग्रामीणों ने की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी करते पकडे़ गए छह शातिर, ग्रामीणों ने की पिटाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में ग्रामीणों ने खेत स्थित ट्यूबवेल में चोरी करने की कोशिश करते छह शातिरों को धर दबोचा। देहात पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मंगलवार को सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली देहात के गांव अहमदपुर निवासी हरेंद्रपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि बीते कुछ दिनों से गांव क्षेत्र में मोटर चोरी की वारदातें हो रही थीं। पीड़ित ने बताया कि नौ सितंबर को वह अपने खेत पर गया था। इस दौरान एक ईंख के खेत में स्थित ट्यूबवेल के निकट छह लोगों को चोरी की कोशिश करते हुए देखा। इसकी सूचना उन्होंने अन्य ग्रामीणों को भी दी। सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी छह आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया और उनकी पिटाई कर दी। देहात कोतवाली पुलिस ने सभी छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने मोटर पंखा, पाइप, नटबोल्ट, पाना चाबी, लोहे का ब्लेड व अवैध हथियार बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर सभी छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें