फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखाएंगे वैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखाएंगे वैज्ञानिक
विज्ञापन

बुलंदशहर। उन्नत कृषि एवं कृषि से संबंधित व्यवसाय की महत्वपूर्ण जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए वैज्ञानिक बुधवार को किसानों से सीधे बात करेंगे। ‘वैज्ञानिकों की बात किसानों के साथ’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली है।
शासन ने आदेश जारी कर बुधवार को वैज्ञानिकों द्वारा किसानों से सीधी बात करने की जानकारी दी है। आदेश दिया है कि कृषि विभाग के अधिकारी इसे सफल बनाएंगे। वह टीवी और मोबाइल के जरिए किसानों को वैज्ञानिकों की बात सुनवाएंगे। आदेश के माध्यम से अवगत करवाया गया है कि बुधवार को दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक वैज्ञानिकों की बात किसानों के साथ सीधा प्रसारण होना है। जिले के विभिन्न केंद्रों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। इसके तहत कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह इस कार्यक्रम का प्रचार करें और किसानों को वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण बातें जरूर सुनवाएं। ताकि अधिक से अधिक किसानों को उन्नत कृषि और कृषि संबंधित व्यवसाय की जानकारी मिल सके। इस कार्यक्रम का आयोजन जनपद के समस्त कृषि एवं संबद्ध विभागों के कार्यालय, राजकीय कृषि बीज भंडार, कृषि रक्षा इकाई, समस्त बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय केंद्रों के साथ कृषि विद्यालयों, एग्री क्लीनिक, एग्री बिजनेस सेंटर और कृषि विज्ञान केंद्र पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम में अधिक से अधिक किसानों को शामिल किया जाए। - आरपी सिंह, उप कृषि निदेशक, बुलंदशहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें