फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों से अधिक किराया वसूल रहे परिचालक, भेजी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों से अधिक किराया वसूल रहे परिचालक, भेजी शिकायत
विज्ञापन

बुलंदशहर। उप्र परिवहन निगम के सख्त आदेशों के बाद भी परिवहन निगम के परिचालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। निर्धारित किराये के बाद भी अधिक किराया लेने पर यात्रियों द्वारा जानकारी देने पर भी परिचालक ने किराया कम नहीं किया। यात्रियों ने इसकी शिकायत यूपीएसआरटीसी से की है।
विज्ञापन

उप्र परिवहन निगम द्वारा अलग-अलग बस स्टैंड से निर्धारित रूट तक जाने के लिए किराया निर्धारित कर रखा है, लेकिन परिवहन निगम की कुछ बसों में निर्धारित रूट मशीन में अंकित न होने पर अन्य रूट तक का किराया वसूला जा रहा है। गत पांच दिन पूर्व औरंगाबाद से बुलंदशहर प्राइवेटबस स्टैंड तक आते समय यात्री पिंटू ने सोहराब गेट डिपो की बस में सफर किया। इस दौरान परिचालक द्वारा प्राइवेट बस स्टैंड की जगह डिपो तक का टिकट दिया। जो छह रुपये अधिक था। जिस पर निर्धारित किराया देने पर परिचालक द्वारा मशीन से जारी टिकट के अनुसार ही किराया वसूला गया। यात्री ने इसकी शिकायत यूपीएसआरटीसी के पोर्टल पर की है। एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। संबंधित बस भी दूसरे डिपो क्षेत्र की है। शिकायत मिलने पर संबंधित डिपो के अधिकारी को अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें