फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 26 स्थानों पर लगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 26 स्थानों पर लगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
विज्ञापन

बुलंदशहर। भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे जलशक्ति अभियान ने गति पकड़ ली है। अभियान के तहत जनपद में 26 स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जा चुके हैं। जबकि तालाबों का जीर्णोद्धार और सोखता गड्ढे आदि बनाने का काम भी प्रगति पर है।
लगातार गिरते भूजल स्तर को बचाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से जलशक्ति अभियान की शुरूआत की गई है। इसमें जनपद के नौ डार्कजोन ब्लॉकों को शामिल किया गया हैै। जिला प्रशासन ने पानी को रिचार्ज करने के लिए इन ब्लॉकों के सरकारी कार्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के साथ तालाबों का जीर्णोद्धार और सोखता गड्ढे बनाने आदि का निर्णय लिया है। इस कार्य को सफल बनाने के लिए जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक और ग्रामीण क्षेत्र तक ग्राम प्रधान आदि का सहयोग लिया जा रहा है। अफसरों का दावा है कि जल शक्ति अभियान के तहत जो भी कार्य किए जा रहे हैं, उन्हें जल्द पूरा कर लगातार गिर रहे भूजल स्तर को बचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में यह हो रहे हैं काम
जलशक्ति अभियान के तहत जिला प्रशासन ने पानी को रिचार्ज करने के लिए डार्कजोन में शामिल नौ ब्लॉकों में 6024 ट्रेंच निर्माण, 30 चेक डैम, 26 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, 227 तालाबों का जीर्णोद्धार, ग्राम पंचायतों में 5021 सोकपिट निर्माण, 140 स्थानों के समतलीकरण, पांच कंटूर बांध, सात मार्जिनल बांध, चार परकोलेशन टैंक, 578 पंचायतों में जल निकासी नाली, 100 वर्मी कंपोस्ट प्लांट और 925728 पौधे रोपित करने का निर्णय लिया है। इनमें से अधिकतर काम अंतिम चरण में हैं।
अभियान की हकीकत जानने आएगी दिल्ली से टीम
जनपद में चल रहे जलशक्ति अभियान की हकीकत जानने के लिए दिल्ली से एक टीम आएगी। अफसरों ने बताया कि दिल्ली से आने वाली टीम आगामी दो-तीन दिन में आ सकती है। यह टीम अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों का जायजा लेगी और रिपोर्ट बनाएगी।
विज्ञापन

कोट...
जनपद में चल रहे जलशक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए किए जा रहे कार्य अंतिम चरण में हैं। इसे सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान से जनपद में लगातार गिर रहे भूजल स्तर को काफी हद तक बचाया जा सकेगा। - साहित्य प्रकाश मिश्रा, जिला विकास अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें