फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी दफ्तर के सामने बीएसएफ के एसआई ने की दंपती से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर के सामने बीएसएफ के एसआई ने की दंपती से मारपीट
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एसएसपी दफ्तर के सामने बाइक टकराने पर बीएसएफ में तैनात एक दारोगा ने जमकर हंगामा किया। उक्त दारोगा ने पहले दंपती के साथ मारपीट की और फिर पुलिसकर्मियों के बीच बचाव करने पर आरोपी ने उनके साथ भी अभद्रता की। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और चौकी से ही दोनों को पुलिस ने रवाना कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक अपनी पत्नी का चेकअप कराने के लिए चांदपुर रोड स्थित एक अस्पताल में आया था। जहां से दंपति बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहा था। एसएसपी दफ्तर के सामने भीड़ भाड़ होने के कारण युवक की बाइक बीएसएफ के दरोगा की बाइक से टकरा गई। जिसके बाद दारोगा तैश में आ गया और दंपति के साथ मारपीट की। सड़क पर हंगामा होते देख एसएसपी दफ्तर में कार्यरत कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी दारोगा व दंपति को सड़क से हटाया। इस दौरान आरोपी दारोगा ने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता की। कुछ ही देर में एसपी देहात के निर्देश पर जजकंपाउंड चौकी इंचार्ज रुस्तम सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों को चौकी पर ले गए। जहां बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है, किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। समझौते के बाद दोनों को चौकी से भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें