फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों ने समय पर नहीं किया पेमेंट, अब जारी होंगे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिलों ने समय पर नहीं किया पेमेंट, अब जारी होंगे नोटिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद की चीनी मिलों ने समय पर बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया। इस पर एक बार फिर डीएम के आदेश पर मिलों को नोटिस जारी किए जाएंगे। विभागीय अधिकारी नोटिस देने की तैयारी कर रहे हैं। इन मिलों को शासन और प्रशासन ने भुगतान के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया था।
जनपद में चार चीनी मिलें संचालित हैं। इनमें अनूपशहर, साबितगढ़, अनामिका और वेव शुगर मिल हैं। इन मिलों द्वारा जनपद के लगभग 1.12 लाख किसानों का गन्ना खरीदा जाता है। इस बार जनपद की यह सभी मिलें किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करने में फिसड्डी साबित हो रही हैं। इसे लेकर जिला गन्ना अधिकारी की ओर से मिलों को दो बार नोटिस जारी किया गया। पिछले दिनों शासन और प्रशासन ने मिलों को आदेश दिया था कि उन्हें किसानों का पूरा बकाया गन्ना भुगतान 31 अगस्त तक करना होगा। बावजूद इसके समय निकल जाने के बाद भी मिलों ने भुगतान नहीं किया। इस पर मिलों को एक बार फिर बकाया गन्ना भुगतान जल्द से जल्द करवाने के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी चल रही है। इधर समय पर गन्ने का भुगतान नहीं मिलने से किसानों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भाकियू के मंडल अध्यक्ष मांगे राम त्यागी ने बताया कि किसानों का पेमेंट मिलें नहीं कर रही हैं, जबकि सरकारी कर्मचारी बिजली का बिल वसूलने किसानों के पास पहुंच रहे हैं। सरकार किसानों का बकाया भुगतान कराए नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

मिलाें पर चल रहा है 112 करोड़ बकाया
जनपद की चाराें मिलों ने विगत वर्ष 650 करोड़ से अधिक का गन्ना खरीदा था। इसमें से अभी मिलों पर 112.78 करोड़ बकाया गन्ना भुगतान चल रहा है। वेव शुगर मिल पर 40.55 करोड़, अनूपशहर मिल पर 14.25 करोड़, साबितगढ़ मिल पर 22.34 करोड़ और अनामिका मिल पर 36.74 करोड़ बकाया गन्ना भुगतान शेष चल रहा है।
विज्ञापन

कोट...
समय पर किसानों का बकाया भुगतान न करने पर जनपद की सभी चीनी मिलों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से प्रयास है कि किसानों का भुगतान जल्द से जल्द करवाया जाए। - डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें