फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में बनेगा आधुनिक मौसम केंद्र का कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में बनेगा आधुनिक मौसम केंद्र का कार्यालय
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद की जनता के लिए एक अच्छी खबर है। जिले में आधुनिक मौसम केंद्र का कार्यालय बनेगा। इसके लिए जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव भेज दिया गया है। यह केंद्र सरकार का प्रोजेक्ट हैं और मौसम कार्यालय का संचालन कृषि विज्ञान केंद्र करेगा।
जनपद में अभी तक कोई ऐसा सरकारी कार्यालय नहीं है, जिससे मौसम का आंकड़ा जुटाया जा सके। इसके चलते कृषि और मौसम विभाग के अधिकारियों व वैज्ञानिकों को मेरठ स्थित मौसम विभाग से संपर्क करना पड़ता है। लेकिन अब केंद्र सरकार ने जनपद में आधुनिक मौसम केंद्र का कार्यालय बनवाने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस कार्यालय का निर्माण करवाने के लिए सदर तहसील के बाद कृषि विभाग की जमीन को चिन्हित कर प्रस्ताव भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसके निर्माण कार्य को जल्द ही स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी। इस पर आने वाली लागत का अभी खुलासा नहीं किया गया है। खास बात यह है कि इस कार्यालय के बनने को स्वीकृति मिलने पर कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मौसम वैज्ञानिकों में खुशी हैं। क्योंकि अब जनपद के मौसम की जानकारी जुटाना आसान हो जाएगा। साथ ही उन्हें मेरठ से भी संपर्क नहीं करना पड़ेगा और न ही इंटरनेट का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

जनपद के एक कॉलेज में है मौसम विभाग का केंद्र
जनपद के एक कॉलेज में मौसम विभाग का केंद्र बना हुआ है। इसका संचालन यहां हो रहा है तो आंकड़ा पुणे में जुटाया जाता है। ऐसे में जनपद के सटीक मौसम की जानकारी यहां से किसी को नहीं मिल पाती है। जबकि अब केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट से बनने वाले मौसम केंद्र कार्यालय के बनने से सभी परेशानी दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

-----
केंद्र सरकार से जनपद में मौसम विभाग का कार्यालय बनाने को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। संभावना है कि केंद्र सरकार से आगामी स्वीकृति मिलने के साथ जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। - डॉ. शिव सिंह, इंचार्ज, कृषि विज्ञान केंद्र, बुलंदशहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें