फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये नियमों के तहत नगर में हुई वाहनों की चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नये नियमों के तहत नगर में हुई वाहनों की चेकिंग
विज्ञापन

बुगरासी। एक सितंबर से यातायात नियमों में सख्ती से बिना कागज के वाहन चलाने वालों में हड़कंप है। कागजों में कमी से जहां जुर्माना कई गुना बढ़ाया गया है, वहीं नाबालिग के वाहन चलाने पर 25 हजार तक जुर्माने के अतिरिक्त सजा का भी प्रावधान है। सोमवार को चौकी के सामने जैसे ही पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू की तभी छात्र दूर से ही पुलिस को देख रास्ते बदलकर निकलने लगे।
विज्ञापन

यातायात नियमों में मामूली जुर्माने को लेकर अधिकांश वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाते थे। अब एक सितंबर से हर गलती पर भारी जुर्माना किया गया है। सबसे ज्यादा स्कूल जाने वाले नाबालिग वाहन चलाते हैं। इनके लिए सबसे ज्यादा जुर्माने के साथ सजा का भी प्रावधान किया गया है। ऐसे में बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वालों में हड़कंप है। सोमवार को दोपहर के समय पुलिस ने चौकी के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। स्कूल की छुट्टी का समय होने के कारण छात्र भी पुलिस की वाहन चेकिंग देख गलियों से निकलने लगे। मास्टर हरवीर सिंह, गौरव अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अनुज त्यागी, मोहम्मद फारूक आदि वाहन चालकों ने बताया कि हेल्मेट खुद की सुरक्षा के लिए सबसे बेहतर होता है। यदि पुलिस चेकिंग करती है तो इससे वाहन चालक नियम में चलने लगते हैं। साथ ही क्राइम पर भी अंकुश लगता है। कई बार फर्जी नंबर के वाहनों सहित चोरी के वाहन भी चेकिंग में आसानी से पकड़ में आ जाते हैं। पुलिस को समय-समय पर चेकिंग करनी चाहिए। चौकी इंचार्ज जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि सोमवार को वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया गया। समय-समय पर चेकिंग अभियान जारी रहेगा। अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें