फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालीजनों के उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने किया आत्मदाह

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालीजनों के उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने किया आत्मदाह
विज्ञापन

अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों के उत्पीड़न से तंग आकर आत्मदाह कर लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मायके पक्ष की तहरीर पर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ससुर को दबोच लिया गया। जबकि, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के बिलारी तहसील क्षेत्र के गांव कमालपुर चंदोरा निवासी मुनेश पाल सिंह ने शनिवार को अनूपशहर कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि अपनी पुत्री जशोदा की शादी 19 नवंबर 2018 को अनूपशहर के गांव हिंसावटी निवासी युवक के साथ की थी। ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह दहेज के रूप में कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर वादी की पुत्री का उत्पीड़न किया जा रहा था। शनिवार को उनकी पुत्री ने ससुरालीजनों के उत्पीड़न से तंग आकर खुद को आग लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही तहरीर के आधार पर आरोपी पति, सास व ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें