फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के विरोध पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप
विज्ञापन

ककोड़। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग से गांव में भगदड़ गच गई। गोली लगने से एक आठ साल का बच्चा घायल हो गया। जानकारी होने पर थाना प्रभारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। घायल के पिता ने नामजद तहरीर दी है। मामला दो गांव की दो बिरादरियों के बीच का होने के कारण क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव की लड़कियां ग्राम अलोदा से होते हुए बिलासपुर जाती है। बताया गया कि एक गांव निवासी युवक स्कूल जाने वाली लड़कियों के साथ रास्ते में छेड़छाड़ करते है। छेड़छाड़ को लेकर गांव के लोगों की उक्त युवक के साथ कहासुनी हो गई थी। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर शाम आरोपी युवक गांव व कुछ लड़कों को साथ लेकर निवासी के घर पहुंचा। आरोप है कि आरोपी युवक व उसके साथियों ने गंगालाल के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान आंख में गोली लगने से गंगालाल का आठ वर्षीय बेटा नैतिक घायल हो गया। वही कृष्ण पुत्र नानकचंद को गोली छूते हुए निकल गई। परिजनों ने घायल नैतिक को उपचार के लिए नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर एसओ दिनेश प्रताप सिंह भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर भारी पुलिसबल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घायल के परिजनों ने छेड़छाड़ के विरोध पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना के कारण की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कारण के बारे में पता चल पाएगा।
- दिनेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें