फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गिरी मकान की छत, एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
ग्राम वैर में बारिश के बाद गिरा मकान। अमर उजाला - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
बारिश से गिरी मकान की छत, एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुठावली गांव में दो मंजिला मकान का पिछला हिस्सा गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि, एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही गंभीर रुप से घायल युवक को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
बता दें कि अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डोंगला निवासी सोहनपाल(70) ने अपनी पुत्री की शादी नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव गुठावली निवासी युवक के साथ की थी। मंगलवार दोपहर को वह अपनी पुत्री की ससुराल में सिंदारा देने के लिए पहुंचे थे। परिजनों ने बताया कि रात को वह अपनी पुत्री के ससुराल में ही रुके थे। गौरतलब है कि मंगलवार को दिन भर हुई बरसात के कारण खेतों में भी पानी भर गया था। सोहनपाल की बेटी के घर के पीछे एक खेत है, जिसमें मंगलवार को हुई बरसात के कारण पानी भरा हुआ था। खेत में धान की बुआई कुछ दिन पूर्व ही की गई थी। देर रात करीब ढाई बजे मकान के पिछले हिस्से की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में नीचे सो रहे सोहनपाल व अंकुर पुत्र गजेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गए। शोर शराबा होने पर परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सोहनपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, अंकुर को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को परिजनों को सौंप दिया। वहीं, वृद्ध की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नई मंडी चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------
अहमदगढ़ का अस्पताल बना ताल-तलैया
फोटो समाचार
अहमदगढ़। जनपद में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताल-तलैया बन गया। बता दें कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना आसपास के करीब 10 गांवों के मरीज इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं। जहां पर अस्पताल बना हुआ है वहां पानी निकासी के उचित प्रबंध नहीं है। यही कारण है कि मंगलवार को हुई बारिश के बाद अस्पताल के आसपास जलभराव हो गया। अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे रामसरन, संतोष, कविता और मुकेश ने बताया कि यह समस्या इस बार ही बनी। इससे पहले भी बारिश के दिनों में अस्पताल के आसपास जलभराव की समस्या से मरीजों के साथ तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, सीएमओ डॉ. केएन तिवारी का कहना है कि इस जलभराव की समस्या से जल्द निजात दिलाई जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से प्रयास जारी हैं।
---------
स्कूल के सामने रोड पर जलभराव से छात्र-शिक्षक परेशान
फोटो समाचार
शिकारपुर। कस्बा स्थित सीओ आफिस के पास श्रीराधा कृष्ण अकादमी जूनियर हाईस्कूल के सामने रोड पर बारिश के बाद जलभराव हो गया। इससे छात्र और शिक्षक परेशान हैं। आरोप है कि नगर पालिका को कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या दूर नहीं हो सकी है।
बता दें कि मंगलवार को हुई बारिश के बाद श्रीराधा कृष्ण अकादमी जूनियर हाईस्कूल के सामने रोड पर जलभराव हो गया। बुधवार को जब स्कूल खुला तो जलभराव होने के कारण छात्र और शिक्षक उसके बीच होकर स्कूल तक पहुंचे। इसके चलते सभी को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल के प्रबंधक उमेश गर्ग ने बताया कि यहां पानी निकासी का प्रबंध न होने के कारण यह समस्या बनी है। इस समस्या से निजात पाने के लिए कई बार पालिका के अफसरों को शिकायत की। बावजूद इसके आज तक किसी ने इस समस्या से निजात दिलाने की दिशा में कदम नहीं उठाए हैं। उधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार जैन का कहना है कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। कर्मचारियों से जानकारी कर पानी की निकासी की व्यवस्था कराएंगे।
--------
सड़क धंसने पर डीएम सख्त, बैठाई जांच
बुलंदशहर। मंगलवार की तेज बारिश में औरंगाबाद की सड़क धंसने के मामले में डीएम ने नाराजगी जताई है। मामले में डीएम ने तीन अधिकारियों की कमेटी गठित कर जांच बैठा दी है। बता दें कि मंगलवार को तेज बारिश के चलते औरंगाबाद-गढ़ हाइवे पर नवीन अनाज मंडी केे सामने की सड़क करीब 10 फीट तक धंस गई थी। जिसमें एक ट्रक भी पलट गया था जिसे बामुश्किल ही सीधा किया गया। सड़क धंसने की जानकारी मिलते ही डीएम रविंद्र कुमार नाराज हो गए और उन्होंने सख्ती दिखाते हुए तीन अधिकारियों की समिति का गठन किया। जिसमें सीडीओ सुधीर कुमार रुंगटा की अध्यक्षता में एसडीएम सदर जेपी चौहान, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग आरके जैन हैं। डीएम ने कमेटी से तीन दिन में सड़क धंसने के कारणों की जांच प्रस्तुत करने को कहा है। अगर जांच तीन दिन में न सौंपी तो कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है।
---------
एडीएम जे ने उठाया नाला सफाई का बीड़ा
माई सिटी रिपोर्टर
बुलंदशहर। मंगलवार की बारिश ने पालिका की पोल खोल दी थी। नाले नदी बन गए और नालों का पानी घरों व सड़कों पर भर गया। हालात यहां तक खराब हो गए थे कि नगर की कई निचली कालोनियों में पानी कई-कई फिट तक भर गया था। यहां तक कि डीएम रोड पर अधिकारियों के आवास तालाब बन गए। नगर व आसपास हुए जलभराव को देखकर डीएम ने ईओ पालिका से नाराजगी जताई और एडीएम न्यायिक शमशाद हुसैन द्वारा ईओ को नाला सफाई करवाने का निर्देश दिया। बता दें कि एडीएम जे ने डीएम केे आदेशानुसार काली नदी के पास नालों की सफाई कराई और साठा में भी नालों की सफाई कराई। एडीएम जे शमशाद हुसैन ने बताया कि नाला सफाई के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही सभी नाले साफ करा दिए जाएंगे।
--------
सभी नालों को टेल तक साफ कराया जाएगा। जिससे कि बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव की स्थिति न पैदा हो। कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- रविंद्र कुमार, डीएम
---------
डीएम के आवास के बाहर भी धंसी सड़क
बुलंदशहर। सीवर लाइन डालने वाले ठेकेदारों ने बेशक डीएम रोड पर सड़क बनवा दी है, लेकिन मानसून की पहली ही तेज बारिश के कारण सड़कों का हाल बेहाल हो गया है। साथ ही डीएम के आवास के बाहर की ही सड़क धंस गई। जिसको लेकर डीएम ने जल निगम के एक्सईएन से नाराजगी जताई। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने नगर में और अनूपशहर में सड़क धंसने के मामले में जल निगम के एक्सईएन से नाराजगी जताई है। साथ ही आगे कहीं पर भी कार्य में अनियमितता पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है और सभी कार्य गुणवत्ता परक किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें