फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पना सिंह बनी ताज क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्पना सिंह बनीं ताज क्वीन
विज्ञापन

बुलंदशहर। डीएम रोड स्थित एक निजी होटल में लायंस क्लब द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। क्लब द्वारा कल्पना सिंह को तीज क्वीन का ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। क्लब के डायरेक्टर अमित वर्मा ने बताया कि तीज महिलाओं का त्योहार है। इसी उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तीज महोत्सव में नगर की हर आयु वर्ग की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। साथ ही नृत्य प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस दौरान कल्पना सिंह तीज क्वीन चुनी गईं। उपविजेता शालिनी गोयल रहीं। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक प्रज्ञा अग्रवाल, आंचल गोयल, करिश्मा सूरी, गरिमा अग्रवाल, गौरव सूरी, विकास गोयल, सौरभ अग्रवाल और अनिल अग्रवाल समेत क्लब के अन्य महिला और पुरुष पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें