फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिरों ने युवक के खाते से उड़ाए 35 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शातिरों ने युवक के खाते से उड़ाए 35 हजार रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी एक व्यक्ति के खाते से शातिरों ने करीब 35 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी जयगोपाल पुत्र सीताराम ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गत 19 जुलाई को उसके खाते से शातिरों ने 35120 रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित को इसकी जानकारी हाल ही में बैंक जाने पर अपना खाता चेक करने पर हुई। उसका कहना है कि उसने न तो खुद अपने एटीएम से निकासी की है और न ही अपना एटीएम कार्ड किसी को दिया है। शातिरों ने उसके खाते से नगदी निकाल ली है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें