फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में हुआ जलाभिषेक, नाग देवता की पूजा

विज्ञापन
सावन के तीसरे सोमवार को राजराजेश्वर मंदिर में जालभिषेक करते श्रद्वालु। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
शिवालयों में हुआ जलाभिषेक, नाग देवता की पूजा
विज्ञापन

बुलंदशहर। पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार और नागपंचमी को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुबह से महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की और जलाभिषेक किया। वहीं, नगर समेत जनपदभर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। अहार क्षेत्र के अंबकेश्वर महादेव मंदिर में भी जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

श्रावण मास के तीसरे सोमवार को नगर समेत जनपद के सभी शिवालयों में बम भोले की आवाज गूंजती रही। सुबह पांच बजे से ही मंदिरों के कपाट खोल दिए गए थे। श्रद्धालुओं ने जल, दूध आदि से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल माला चढ़ाकर भगवान की पूजा अर्चना की। इस दौरान नगर के राजराजेश्वर, सिद्धेश्वर, साठा देवी मंदिर, हनुमान मंदिर, भवन मंदिर, शीतलगंज स्थित शिव मंदिर और गौरी शंकर मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा अर्चना की। नगर के काला आम चौराहे, कचहरी रोड, भूड़ रोड, डिप्टी गंज, अंसारी रोड़, जेपी जनता इंटर कॉलेज, राम विहार कालोनी, रोडवेज अड्डा, राजेबाबू रोड और साठा देवी मंदिर समेत अन्य जगह भंडारे का आयोजन किया गया। सेवादार महेश शर्मा और पवन तेवतिया ने बताया कि वह काफी समय से भगवान शिव के आशीर्वाद से भंडारे का आयोजन कर रहे हैं। इस दिन प्रसाद का वितरण करना और प्राप्त करना शुभ माना जाता है। अहार क्षेत्र के अंबकेश्वर मंदिर में सुबह कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का आने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने पर सभी ने लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार किया। साथ ही मंदिर के निकट लगे मेले में जाकर खरीददारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें