फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमवीर सिंह ने ली जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ

विज्ञापन
नवर्निवाचित जिला पंचायत अध्यक्ष चौ.ओमवीर सिंह खुली जीप में समर्थकों के साथ शपथ ग्रहण में जाते हु? - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
ओमवीर सिंह ने ली जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को ओमवीर सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ ली। सभागार में डीएम ने अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके बाद जिपं परिसर में एक सभा का आयोजन हुआ। शपथ लेने के बाद ओमवीर ने विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बताया।
सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ लेने के लिए ओमवीर सिंह खुली जीप में ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे। उनके साथ पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र यादव व प्रत्याशी पति धर्मेंद्र चौधरी जीप में ही थे। जिला पंचायत सभागार पहुंचकर वहां पर डीएम का इंतजार किया गया। सभागार जिला पंचायत सदस्यों व अन्य नेताओं से भरा रहा। दोपहर 12.45 बजे डीएम रविंद्र सिंह वहां पहुंचे और उन्होंने देरी से आने के लिए खेद जताया। शपथ कुछ ही मिनटों में दिलवाकर डीएम वहां से चले गए। इसके बाद सदस्यों व अन्य लोगों ने ओमवीर सिंह का स्वागत किया। एमएलसी नरेंद्र भाटी ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के चलते जिला पंचायत में विकास कार्य रुके हुए हैं। करीब डेढ़ साल बचा है अब विकास को ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी ओमवीर सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता विकास है। वह निष्पक्ष होकर सिर्फ विकास के रास्ते पर ही चलेंगे। इस अवसर पर स्याना विधायक देवेंद्र लोधी, पूर्व अध्यक्ष आशा यादव, सुनील चरौरा, अनुज सिरोही, पिंटू प्रमुख, पंकज प्रधान, डा. कुंवरवीर चौधरी, शैलेश शर्मा आदि सदस्य व नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट=
कश्मीर में धारा 370 का हटना गर्व का विषय
बुलंदशहर। जिपं परिसर में चल रही सभा में भाजपा नेता राजीव चौधरी ने संबोधन में कश्मीर में धारा 370 के हटने पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद दिया। कहा कि जिसका करीब 70 साल से इंतजार था उसको पीएम और अमित शाह ने पूरा कर दिया। यह सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र यादव ने ओमवीर सिंह को शुभकामनाएं दी और कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट अच्छे हाथों में आ गई है।
इनसेट=
शपथ लेते समय महेंद्र भैया ने किया मंच साझा
जिला पंचायत के उपचुनाव के बाद शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जिला पंचायत का अलग ही नजारा रहा। चुनाव में ओमवीर के प्रतिद्वंदी रहे महेंद्र भैया और रेनू चौधरी के पति धर्मेंद्र चौधरी ने भी उनके साथ मंच साझा किया। सूत्रों की माने तो शपथ से एक दिन पूर्व ओमवीर सिंह ने महेंद्र भैया ने मिलकर शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया था।
विज्ञापन

इनसेट=
धारा 144 के बावजूद भी हथियार लेकर घूमते रहे लोग
धारा 144 लगी होने के बावजूद भी जिला पंचायत परिसर में प्राइवेट गनर अपने हथियार लेेकर शान से घूमते रहे। जबकि डीएम ने जब धारा 144 लगाई थी तो कहा था कि पुलिस केे अलावा कोई भी हथियार लेकर घूमता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें