फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो कप्तान साहब की हाईकमान तक पहुंची थी शिकायत!

विज्ञापन
विज्ञापन
...तो कप्तान साहब की हाईकमान तक पहुंची थी शिकायत!
विज्ञापन

बुलंदशहर। लखनऊ स्तर से शनिवार देर रात एसएसपी एन कोलांचि को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। इसके बाद से जनपदभर में एसएसपी के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। चर्चा है कि अनियमितता का शिकार हुए किसी अफसर ने ही उनकी शिकायत हाईकमान से की थी। हालांकि, इस बाबत जनपद के अधिकारियों ने मौन साध लिया है।
गत लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद से ही जनपद पुलिस में एसएसपी के द्वारा लगातार बड़े पैमाने पर फेरबदल किया जा रहा था। चंद दिनों के अंतराल पर ही थानेदारों को हटाया जा रहा था। यही नहीं, जनपद की एक कोतवाली के हाई प्रोफाइल ड्रामे की धमक भी लखनऊ तक पहुंच गई थी। बता दें कि जनपद में बीते दिनों हुए एक ट्रिपल मर्डर के बाद तत्कालीन कोतवाल को एसएसपी ने हटा दिया था। इसके बाद एक अन्य निरीक्षक को कोतवाली का चार्ज सौंपा गया। लेकिन, सूत्रों की मानें तो पूर्व में तैनात रहे निरीक्षक व कुछ अन्य लोगों के द्वारा मामले की शिकायत लखनऊ स्तर पर कर दी गई। इसके बाद आनन-फानन में नए कोतवाल को सात दिन बाद ही चार्ज से हटा दिया गया। उक्त दोनों निरीक्षकों को अभी तक किसी भी थाने या कोतवाली का चार्ज नहीं सौंपा गया है। उसी कोतवाली में तीसरे निरीक्षक की तैनाती सिर्फ 33 दिन ही की गई। फिर गैर जनपद से स्थानांतरण होकर आए अन्य निरीक्षक को उक्त कोतवाली का दायित्व सौंप दिया गया। वहीं, दूसरी ओर चर्चा है कि कई थानों पर उपनिरीक्षकों को कार्यभार सौंप दिया गया था, जबकि उन थानों पर अतिरिक्त निरीक्षकों की पूर्व से ही तैनाती थी। बीते दो माह में विभिन्न थाना प्रभारियों और निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल हुआ था। सूत्रों की मानें तो चर्चा है कि किसी अफसर की शिकायत पर जांच में एसएसपी पर लगे आरोपी सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लैटर
सोशल नेटवर्किं ग साइट्स पर गृह विभाग का एक लैटर वायरल हो रहा है। जिस पर एसएसपी एन कोलांचि को लापरवाही बरतने व अनियमितता बरतने का आरोप है। एसएसपी के ऊपर उक्त लैटर में गंभीर आरोप लगे हुए हैं। हालांकि इस बाबत जनपद के अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है।
विज्ञापन

जल्द चार्ज संभालेंगे नए एसएसपी
शासन स्तर से एसएसपी एन कोलांचि को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही उनके स्थान पर चंदौली के एसपी संतोष कुमार सिंह को बुलंदशहर का चार्ज सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि संतोष कुमार सिंह सोमवार या मंगलवार में चार्ज संभाल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें