स्याना के स्कूल की वह बस जिसमे सवार थे बच्चे।
- फोटो : BULANDSHAHR
अब निजी स्कूल के वाहनों को मिल सकेगा वाहन परमिट
बुलंदशहर। जनपद के विभिन्न स्कूलों में संचालित हो रहे वाहन को अब आसानी से परमिट मिल सकेगा। शासन के निर्देश पर गाजियाबाद में काउंटर खोला गया है, जहां स्कूली वाहनों को वाहन परमिट देने की सुविधा मिलेगी।
बता दें कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के स्कूलों में बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए बिना परमिट के स्कूली वाहन संचालित हो रहे हैं। वहीं, ऐसे वाहनों से बच्चों की सुरक्षा को भी खतरा बना रहता है। अब शासन ने स्कूलों के सभी वाहनों को परमिट लेना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही परमिट लेने के लिए नई व्यवस्था की शुरुआत की है। ऐसे वाहन स्वामियों को नगर के एआरटीओ कार्यालय टैक्स परमिट और फिटनेस रिपोर्ट लेकर गाजियाबाद जमा करनी होगी। जहां 24 घंटे बाद स्कूल में वाहन संचालन के लिए परमिट जारी किया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन मुहम्मद कय्यूम ने बताया कि शासन के निर्देश मिल चुके है। अब स्कूलों में चल रहे वाहनों को आसानी से परमिट मिल सकेगा। इसके लिए उन्हें ज्यादा भागदौड़ भी नहीं करनी पड़ेगी। बताया कि परमिट लेने के बाद ही स्कूलों में वाहन संचालित किया जाए। बिना परमिट मिलने पर संबंधित वाहन को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।