फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाचौकड़ी मचा रहे बच्चे, शिक्षक क्लास से गायब

विज्ञापन
पहासू के गांव साबितगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय में धमाचौकड़ी मचाते बच्चे। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
धमाचौकड़ी मचा रहे बच्चे, शिक्षक क्लास से गायब
विज्ञापन

बुलंदशहर/पहासू। परिषदीय स्कूलों की व्यवस्था और अव्यवस्था से रूबरू कराती अमर उजाला के लाइव में रोज नए-नए मामले सामने आ रहे हैैं। कई मामलों का संज्ञान लेते हुए अफसरों ने कार्रवाई भी की है। इसी कड़ी में बुधवार को अमर उजाला की टीम पहासू क्षेत्र के दो स्कूलों में पहुंची, जहां काफी अनियमितताएं देखने को मिलीं। किसी स्कूल में बच्चे कम मिले तो कहीं शिक्षक क्लास से गायब थे। वहीं एक स्कूल में शिक्षिका का चालक कक्षा में आराम फरमाता मिला।
गांव दीघी स्थित प्राथमिक विद्यालय
पहासू क्षेत्र के गांव दीघी स्थित प्राथमिक विद्यालय में दो शिक्षक और दो शिक्षामित्र ड्यूटी पर मिले। जबकि पंजीकृत 78 के सापेक्ष स्कूल में 62 बच्चे उपस्थित थे। इसी स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय में तीन शिक्षक मिले और पंजीकृत 65 बच्चों के सापेक्ष 50 बच्चे ही उपलब्ध थे। यहां पर शिक्षक पढ़ाते मिले तो एमडीएम भी नियमानुसार ही बन रहा था। साफ-सफाई ठीक नहीं मिली और बच्चे फर्श पर बैठकर पढ़ते मिले। वहीं, स्कूल में बिजली का कनेक्शन नहीं होने के चलते बच्चे गर्मी में पड़ाई करने को मजबूर दिखे।
विज्ञापन

गांव साबितगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय
पहासू क्षेत्र के ही साबितगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो शिक्षिकाएं क्लास में उपस्थित नहीं थी। जबकि एक शिक्षिका का चालक कक्षा में कुर्सी पर आराम फरमाता मिला। बच्चे धमाचौकड़ी मचा रहे थे और शिक्षिकाएं फोन पर बातें कर रही थीं। जैसे ही कैमरा ऑन किया तो उन्होंने फोन छिपा लिए और इन अनियमितताओं का कोई उचित जवाब नहीं दे पाईं। इतना ही नहीं पंजीकृत 101 के सापेक्ष 89 बच्चे ही स्कूल में पाए गए। यहां पर भी साफ-सफाई का उचित प्रबंध नहीं था।
विज्ञापन

कोट...
जो भी शिक्षक ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतेगा और मोबाइल प्रयोग करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसकी जांच करवाई जाएगी। कम पहुंच रहे बच्चों के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। साथ ही स्कूलों में व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए भी कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। - अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें