फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसी एंबुलेंस को निकालने में छूट गए पसीने मरीज की हालत पस्त

विज्ञापन
लल्लाबाबू चौराहे पर लगा जाम।प्त3ष्ठ; - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
जाम में फंसी एंबुलेंस को निकालने में छूट गए पसीने मरीज की हालत पस्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में अमृत योजना के तहत हो रहे सीवर लाइन के कार्य व पुलिया निर्माण और नाला चौड़ीकरण के चलते जाम लगना आम बात होती जा रही है। बुधवार को भी शहर की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, लल्ला बाबू चौराहे के निकट एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।
विज्ञापन

नगर के लल्ला बाबू चौराहे पर पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है। साथ ही इस सड़क पर सीवर लाइन निर्माण का कार्य भी चल रहा है। जिसके चलते इस रोड को कई स्थानों पर वन वे किया गया है। इस कारण दिनभर यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। बुधवार को सुबह ही लल्ला बाबू चौराहे पर जाम की भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई। कई घंटो तक यहां जाम लगा रहा। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। दूसरी ओर स्याना अड्डा मार्ग पर भी सीवर लाइन के कार्य और टूटी सड़क के कारण दिन भर जाम लगा रहा। जिसे खुलवाने में यातायात पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें