जिला पंचायत उपचुनाव: आज होगी नाम वापसी, प्रशासन मुस्तैद
बुलंदशहर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद केे उपचुनाव पर नाम वापसी आज डीएम की कोर्ट में होगी। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी हैं। 29 जुलाई को मतदान होना है।
बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है। 22 जुलाई को नामांकन पूरा होने के बाद गुरुवार 25 जुलाई को नाम वापसी होगी। इसकेे बाद यह तय हो जाएगा कि कितने प्रत्याशी मैदान मे रहेंगे। 29 जुलाई को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा और तीन बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना पूरी होने के तुरंत बाद ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।