फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास में भरे पानी में डूबकर भैंसे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरपास में भरे पानी में डूबकर भैंसे की मौत
विज्ञापन

गुलावठी। ग्राम फूटा अट्टा के निकट बने अंडरपास में बरसात से जल भराव इतना हो गया कि वहां से गुजर रही एक भैंसा बुग्गी पानी में डूब गई तथा भैंसे की मौत हो गई। बुग्गी चालक शराफत निवासी चन्द्रपुरा किसी तरह वहां से सुरक्षित निकला। शराफत ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। मौके पर पूर्व प्रधान हकीकत सहित अनेक ग्रामीण पहुंचे। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। शराफत ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने पशु चिकित्सक द्वारा भैंसे का पोस्टमार्टम कराया। उधर, ग्रामीणों ने अंडरपास में पानी भरने पर रोष है। ग्राम खुशहालपुर के प्रधान सतपाल सिंह का कहना है कि रेलवे द्वारा बनाए गए अधिकांश अंडरपासों में बरसात के दिनों में इतना पानी भर जाता है कि वाहन भी नहीं गुजर पाते और न ही लोग पैदल निकल पाते हैं। बच्चे भी स्कूल जाने वंचित रह जाते हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि रेलवे अंडरपासों में पानी की निकासी का प्रबंध करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें