फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में चपरासी बोला साहब मै ही चलाता हूं स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के निरीक्षण में चपरासी बोला साहब मै ही चलाता हूं स्कूल
विज्ञापन

बुलंदशहर/डिबाई। डीएम रविंद्र कुमार बुधवार को डिबाई क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने ब्लॉक दानपुर के गांव मोहम्मदपुर खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कि या। निरीक्षण के दौरान शिक्षक गायब मिले तो बच्चे भी मात्र नौ उपस्थित मिले। इस पर डीएम ने बीएसए को कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे विभागीय अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र कुमार जब गांव मोहम्मदपुर खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे तो वहां पर शिक्षक गायब था और चपरासी दानवीर ही मिला। डीएम के पूछने पर दानवीर ने बताया कि यहां 49 बच्चे पंजीकृत हैं। जबकि स्कूल में मात्र नौ ही बच्चे मिले। साथ ही निरीक्षण के दौरान स्कूल में अनेक अनियमितताएं भी पाई गईं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और बीएसए को कार्रवाई करने के साथ व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश दिए। उधर, शिक्षक प्रवीन कुमार ने अपना पक्ष रखा है कि जिस समय डीएम स्कूल में पहुंचे तो वह ब्लॉक पर सेनिटरी पैड लेने के लिए अफसरों के आदेश पर गया था। स्कूल में वह एकमात्र शिक्षक है और एक ही चपरासी है। शिक्षकों की कमी के चलते उसे शिक्षा के साथ विभागीय काम भी करने होते हैं। ऐसे में वह अकेला सब कुछ करने में सक्षम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें