फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह साहब.. शिकायत किसी की और निस्तारण आख्या किसी और का

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत किसी की और निस्तारण आख्या किसी अन्य की
विज्ञापन

शिकारपुर। मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर की गई शिकायत की निस्तारण आख्या भेजने में विभागीय कर्मचारियों के द्वारा घोर लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के गांव चित्सौन निवासी युवक ने माइनर में पानी न आने की शिकायत की थी। लेकिन, उसका जवाब पहासू निवासी शिकायतकर्ता द्वारा रजवाहे को पक्का करने की शिकायत के निस्तारण से दिया गया है। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर फिर से शिकायत की है।
विज्ञापन

शिकारपुर क्षेत्र के गांव चित्सौन निवासी रामगोपाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने बीते दिनों मुख्यमंत्री पोर्टल पर सुरजावली माइनर में पांच साल से पानी न आने की शिकायत की थी। जिससे कि क्षेत्रीय लोगों को खेतों में पानी लगाने में समस्या हो रही है। वहीं, शिकायत पर विभाग द्वारा निस्तारण कर दिया गया। निस्तारण के बाद पोर्टल के माध्यम से शिकायतकर्ता को निस्तारण आख्या भी बीते दिनों भेजी गई। जिसमें विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। आरोप है कि विभागीय अफसरों ने पीड़ित को जो आख्या दी है वह पहासू निवासी शिकायतकर्ता भगत सिंह की शिकायत पर है। जिसमें भगत सिंह ने रजवाहे में पानी न आने की शिकायत की थी। जिसका निस्तारण रामगोपाल को भेजा गया कि रजवाहे की मरम्मत के बाद पानी सुचारु कर दिया गया है। वहीं, अपनी शिकायत का जवाब दूसरी शिकायत की आख्या द्वारा भेजे जाने पर रामगोपाल शर्मा ने बताया कि इसकी शिकायत भी उन्होंने पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने कहा कि शिकायत के निस्तारण की आख्या भेजने में भी कर्मचारियों द्वारा घोर लापरवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें