फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर हमला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर शाम दबंगों ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। आरोपियों ने विरोध करने पर पीड़िता व उसके पति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार देर शाम को वह पति के साथ घर पर ही मौजूद थी। इस दौरान पड़ोसी गांव निवासी दूसरे पक्ष के युवक प्रमोद, विनोद, मोहित, प्रवेंद्र व पांच अज्ञात युवक घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में आते ही उसके पति के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता करते हुए छेड़खानी शुरू कर दी। इस बाबत पीड़िता के पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से पति पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए। मंडी चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें