फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक पर ईओ और चेयरमैन आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
खबर में ईओ का पक्ष आना है
विज्ञापन

------------------------
ईओ ने की बैठक स्थगित, चेयरमैन बोले आज ही होगी
- बोर्ड बैठक को लेकर ईओ और चेयरमैन आमने-सामने
- चेयरमैन ने कहा - ईओ को बैठक स्थगित करने का कोई अधिकार नहीं
- शनिवार को पालिका में होनी थी बोर्ड बैठक , लाखों के प्रस्ताव होने थे पारित
माई सिटी रिपोर्टर
बुलंदशहर। शनिवार को होने वाली पालिका की बोर्ड बैठक को लेकर ईओ और पालिकाध्यक्ष में तनातनी हो गई है। इसको लेकर दोनों आमने सामने आ गए हैं। ईओ ने बोर्ड बैठक स्थगित होने का पत्र जारी किया है, वहीं चेयरमैन ने उसी दिन बोर्ड बैठक होने का पत्र जारी कर दिया है। बोर्ड के सदस्यों में इसको लेकर उहापोह की स्थिति है। पालिका के दो सभासदों ने लोकसभा सत्र चलने का हवाला देकर बैठक स्थगित करने की मांग की थी।
नगर पालिका की बोर्ड बैठक आए दिन किसी न किसी कारणों से स्थगित हो रही है। कभी कोई सभासद अपनी आपत्ति लगा रहा है तो कभी लोस सत्र के चलते टल रही है। इससे नगर में होने वाले विकास कार्य रुके हुए हैं। 13 जुलाई को फिर से बोर्ड की बैठक की तारीख निश्चित हुई थी, लेकिन दो सभासद ऋषिपाल सिंह और सुनील शर्मा उर्फ टीटू के द्वारा नियमों व बाइलाजों का हवाला देते हुए ईओ को पत्र लिखा कि इस समय लोस सत्र चल रहा है और नियमों के अनुसार बोर्ड बैठक नहीं होनी चाहिए। इसको मानते हुए ईओ पंकज सिंह ने सभी सभासदों को पत्र जारी करते हुए बैठक स्थगित कर दी। उधर, चेयरमैन मनोज गर्ग ने ईओ को पत्र जारी करते हुए लिखा है कि आपने बोर्ड बैठक बिना किसी अधिकार के स्थगित कर दी है। बोर्ड बैठक सात मार्च को हुई थी, लेकिन बाद में चुनाव आचार संहिता लगने के कारण बैठक एक बार भी नहीं हुई। आचार संहिता के बाद ईओ को लिखित में बैठक करने के कई निर्देश दिए थे, लेकिन न तो उन्होंने कोई सहयोग दिया और न ही लिखित में कोई सकारात्मक जवाब ही दिया है। चेयरमैन ने अपने पत्र में शनिवार को ही बोर्ड बैठक होने का आदेश दिया है। वहीं ईओ नगर पालिका पंकज सिंह से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

18 माह में हुई है मात्र 6 बैठक
पालिका के कर्मचारियों ने बताया कि पिछले 18 माह में अब तक मात्र छह बार ही बोर्ड की बैठक हुई है। जबकि निर्देश यह है कि माह के हर आखिरी शनिवार को बोर्ड बैठक होगी। बैठक न होने के कारण शहर का विकास ठप पड़ा है।
विज्ञापन

कोट
ईओ को बोर्ड बैठक स्थगित करने का कोई अधिकार नहीं है। आखिरी बैठक सात मार्च को हुई थी, जिसके बाद आचार संहिता लग गई थी। जिसके कारण बैठक नहीं हुई थी। इस बार बैठक में सांसद भोला सिंह खुद उपस्थित रहेंगे। बोर्ड बैठक न होने से नगर के विकास कार्य रुके हुए हैं। सांसद से अनुमति लेकर ही बैठक की तिथि निर्धारित की गई थी। अगर कोई परेशानी थी तो ईओ को वार्ता करनी चाहिए थी। - मनोज गर्ग, चेयरमैन नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें