फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर महोत्सव : शह और मात के खेल में दिलचस्पी दिखा रहे लोग

विज्ञापन
बैरन हाल में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
बुलंदशहर महोत्सव : शह और मात के खेल में दिलचस्पी दिखा रहे लोग
विज्ञापन

बुलंदशहर। बुलंदशहर महोत्सव के बैरन हॉल में शनिवार को चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। देर शाम तक प्रतिभागियों के बीच शह और मात का खेल जारी रहा। वहीं, शाम को रविंद्र नाट्यशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बुलंदशहर महोत्सव का शुक्रवार शाम मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह द्वारा शुभारंभ किया गया। इसके बाद रविंद्र नाट्यशाला में ब्रज की होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाद में हरियाणवी नाइट का आयोजन हुआ। हालांकि दोनों कार्यक्रम में नाममात्र दर्शक की मौजूद रहे। वहीं, शनिवार को बैरन हॉल में चार दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का उपक्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उपक्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि प्रतियोगिता में 40 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। पहले राउंड में 14 प्रतिभागी सफल रहे। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी एक-दूसरे को शह और मात देने में देर शाम तक डटे रहे। इसका परिणाम 16 मार्च को आएगा। रविवार सुबह 11 बजे आयुर्वेद पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा और शाम को रविंद्र नाट्यशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

27 मार्च को सजेगी बॉलीवुड नाइट
बुलंदशहर। बुलंदशहर महोत्सव 27 मार्च को मशहूर गायक पद्मश्री कैलाश खेर के तरानों से गूंजेगा। कैलाश खेर की आवाज दर्शकों को सुनाने के लिए महोत्सव समिति ने तैयारी शुरू कर दी है। खुले मंच पर होने वाली बॉलीवुड नाइट के दौरान मुंबई के कलाकार कैलाशा बैंड के साथ प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

फिल्म जगत के जाने माने चेहरे कैलाश खेर उप्र फिल्म विकास परिषद के भी सदस्य हैं। टूटा-टूटा एक परिंदा ऐसे टूटा..., तेरी दिवानी...., आज फट्टे चक लेन दे...., बम बबम बम लहरी...., अल्लाह के वंदे समेत कई बाने युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनके कई धार्मिक एलबम भी रिलीज हो चुके हैं। वर्ष 2020 में बुलंदशहर महोत्सव समिति द्वारा 27 मार्च को कार्यक्रम घोषित किया गया, लेकिन उससे पूर्व कोरोना काल शुरू होने पर बुलंदशहर महोत्सव का समय से पूर्व समापन कर दिया गया। इस बार समिति द्वारा निर्धारित तिथि पर 27 मार्च को खुले मंच पर कार्यक्रम की घोषणा की है। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रदर्शनी के प्रमुख मंत्री जगदंबा सिंह ने बताया कि कैलाश खेर की बॉलीवुड नाइट 27 मार्च को खुले मंच पर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें