बुलंदशहर के अगौता थाने के सामने एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला। मृतक की शिनाख्त बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव कडकोड़ा निवासी कमल प्रकाश उर्फ चिंटू के 37 वर्ष पुत्र वेदप्रकाश के रूप में हुई है। मृतक शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर से टाइल्स खरीदने के लिए गांव से निकला था। ट्रैक्टर घटनास्थल से 2 किमी की दूरी पर लावारिश हालात में खड़ा मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम घटनास्थल से सबूत जुटाने में जुटी हुई है।