फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिना सूचना के सालों से अनुपस्थित चल रहे पांच चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना सूचना के सालों से अनुपस्थित चल रहे पांच चिकित्सक
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में बदहाल चल रही स्वास्थ्य सेवाएं की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। वहीं, सरकारी चिकित्सालयों में कमी भी खल रही है। जिनकी कमी पूरी करने के लिए शासन चिकित्सकों को तैनाती दे रहा है। लेकिन जिले में पांच ऐसे चिकित्सकों को नियुक्ति दी गई, जिन्होंने 18 दिन से लेकर आठ माह तक ड्यूटी की और बिना कोई सूचना दिए वर्षों से अनुपस्थित चल रहे हैं। पिछले दिनों प्रदेश में 1985 से 2015 के दौरान तैनात किए गए 818 चिकित्सकों का डाटा शासन द्वारा खंगाले जाने पर जिले में पांच चिकित्सक इस सूची में शामिल पाए गए। वहीं, वर्तमान में संबंधित कहा है इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है।
जिले के सरकारी चिकित्सालयों में चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए समय-समय पर लोक सेवा आयोग प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के लिए चिकित्सकों की नियुक्ति करता है। इसके बाद शासन द्वारा संबंधित चिकित्सालय में तैनाती लेकर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए जाते हैं। जिले में जहां वर्षों से चिकित्सकों की कमी चलती आ रही है, जिसे पूरा करने के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर जनप्रतिनिधि के माध्यम से शासन से पत्राचार कर मांगा जा रहा है। लेकिन वर्षों से चली आ रही चिकित्सकों की कमी पूरी नहीं हो पा रही। वहीं, शासन द्वारा कुछ चिकित्सकों को भेजा भी गया तो पांच जहां बिना सूचना दिए अनुपस्थित चल रहे है तो वहीं, 20 से अधिक चिकित्सक पीजी करने के लिए गए हुए हैं। इससे जिले में स्वास्थ्य सेवाएं लेने के लिए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

818 चिकित्सकों को खोजने में जुटा स्वास्थ्य विभाग
शासन द्वारा प्रदेशभर में 1985 से 2015 के बीच काफी संख्या में चिकित्सकों को तैनात किया गया। इसमें 818 चिकित्सक लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। संबंधित चिकित्सक कहा पर भेजे गए थे और कब से अनुपस्थित चल रहे हैं इसके लिए सीएमओ कार्यालय पर भी पत्र भेजकर जांच कराई गई। जांच के दौरान 818 की सूची में पांच चिकित्सक जिले में तैनाती लेने के बाद से लगातार अनुपस्थित मिले हैं। संबंधित चिकित्सक कहां है इसकी अफसरों को जानकारी नहीं है। वहीं, सीएमओ द्वारा इस संबंध में रिपोर्ट बनाकर महानिदेशक को पत्र भेज दिया है।
अनुपस्थित चल रहे चिकित्सकों की प्रदेश या देश से बाहर प्रैक्टिस/पीजी करने की चर्चा
स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से अनुपस्थित चल रहे चिकित्सक प्रदेश या देश से बाहर प्रैक्टिस कर रहे होंगे। ऐसा भी हो सकता है संबंधित पीजी करने गए हो। इसके बाद वहीं पर प्रैक्टिस करने लगे हो। इस संबंध में संबंधित चिकित्सकों द्वारा भी कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन

इन चिकित्सकों को मिली थी जिले में तैनाती
चिकित्सक का नाम - कब से कब तक रहे तैनात - अनुपस्थिति का समय
1. डॉ. बीना सिंह - 12.11.1990 से 05.06.1991 - अनुपस्थिति का कोई अभिलेख नहीं मिला।
2. डॉ. होशियार सिंह - 30.01.2001 से 14.05.2001 - 26.11.2007 के बाद बिना अनुमति अनुपस्थित चल रहे हैं।
3. डॉ. लोकेश कुमार - 15.04.2010 से 14.05.2010 - 26.12.2012 से बिना अनुमति अनुपस्थित चल रहे हैं।
4. डॉ. निशा सिंह - 20.07.2010 से 28.09.2010 - 01.12.2011 से बिना अनुमति अनुपस्थित चल रहे हैं।
5. डॉ. अपूर्वा सक्सेना - 28.02.2012 से 17.03.2012 - 22.07.2014 से बिना अनुमति अनुपस्थित चल रहे हैं।
महानिदेशक द्वारा पूर्व में तैनात किए गए चिकित्सकों की जांच के लिए सूची भेजी गई थी। 818 चिकित्सकों की सूची में से जिले में पांच चिकित्सकों ने तैनाती ली थी। जो तैनाती के कुछ समय बाद से ही बिना सूचना दिए अनुपस्थित चल रहे हैं। इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक को पत्र भेज दिया हैं। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें