फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर: राजेबाबू पार्क और कलक्ट्रेट गेट पर राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
डबल मर्डर: राजेबाबू पार्क और कलक्ट्रेट गेट पर राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने दिया धरना
विज्ञापन

बुलंदशहर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन में दो चचेरे भाईयों के डबल मर्डर मामले में सोमवार को राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के नेतृत्व में ग्रामीणों व मृतकों के परिजनों ने कलक्ट्रेट गेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। हालांकि बाद में एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा
विज्ञापन

सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन निवासी भूपेंद्र कुमार और उसके चचेरे भाई जगदीश उर्फ भूरा की अपहरण के बाद गांव निवासी आरोपियों ने गत एक अक्तूबर को हत्या कर दी थी। जिनके शव पुलिस ने संभल जनपद के रजापुर थाना क्षेत्र से बरामद किए। लेकिन उनके सिर अभी तक पुलिस को बरामद नहीं हो सके हैं। वहीं, पुलिस ने वारदात के तीन दिन बाद ही आरोपी दुर्गेश को मुठभेड़ के बाद घायलावस्था में गिरफ्तार किया। साथ ही वारदात में शामिल उसकी मां व एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, शनिवार रात को मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी दुर्गेश के भाई तुषार को भी पुलिस ने दबोच लिया था। वहीं, वारदात के बाद से मामले में विभिन्न संगठन पीड़ित परिजनों के साथ मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग व अन्य मांगे कर रहे हैं। इसी के चलते सोमवार को राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के पदाधिकारियों के साथ मृतकों के परिजन व अन्य ग्रामीण राजेबाबू पार्क में एकत्रित हुए और बैठक की। इसके बाद ज्ञापन सौंपने के लिए राजेबाबू पार्क से पैदल ही कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे। जहां सभी प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए और अफसरों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सूचना मिलने पर एडीएम प्रशासन डा. प्रशांत, एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी, सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनाकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन अफसरों को सौंपा। जिसमें उन्होंने आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने, मृतकों की कटी हुई गर्दन बरामद करने, मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने, परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी और परिजनों को सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें