फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉग स्क्वाडडेविस को हीरो की तरह दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डेविस को हीरो की तरह दी अंतिम विदाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। पुलिस लाइन में तैनात डाग स्क्वाड के स्वान डेविस की रविवार को बीमारी के चलते मौत हो गई। सोमवार सुबह पुलिस लाइन में उसे हीरो की तरह अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में डेविस को एसएसपी श्लोक कुमार समेत अन्य अफसरों ने डेविस को पुष्पांजलि अर्पित की। अफसरों ने डेविस की सेवाओं को याद करते हुए सराहना की। हैंडलर आरक्षी लोकेश कुमार ने बताया कि डेविस पिछले 14 दिन से बीमार चल रहा था। चार साल चार माह का डेविस लैब्राडोर नस्ल का स्वान था। उसे 2019 में हरियाणा के पंचकुला में नौ माह का प्रशिक्षण दिया गया था। 18 जून 2020 को डेविस जिले के डाग स्क्वाड में शामिल हुआ था। लोकेश ने बताया कि डेविस डाग स्क्वाड में सबसे तेज तर्रार स्वान था। इस दौरान एसपी सिटी सुरेन्द्र तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिस अफसर व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें