फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: संक्रमण को लेकर शिक्षण संस्थान लापरवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही: संक्रमण को लेकर शिक्षण संस्थान लापरवाह
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना की चौथी लहर के चलते आसपास के जिलों में संक्रमण के केस सामने आने लगे हैं। बावजूद इसके शिक्षण संस्थान लापरवाह हैं। छात्र-छात्राएं बिना मास्क स्कूल आ-जा रहे हैं। कक्षा में भी मास्क पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसका मंगलवार को जिले के कुछ स्कूलों में जाकर पता किया गया। इस दौरान स्कूल की कक्षा में बच्चे बिना मास्क बैठे मिले ओर स्कूल से बाहर भी अधिकतर बच्चे बिना मास्क के दिखाई दिए। चौंकाने वाली बात यह मिली कि सरकारी स्कूलों में संक्रमण से बचाव के लिए इंतजाम नहीं हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा और बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि स्कूल में मास्क अनिवार्य है। इससे पूर्व में ही निर्देशित किया जा चुका है। अब एक बार फिर इससे संबंधित निर्देश जारी कर सख्त चेतावनी दी जाएगी।
बिना मास्क के स्कूल से घर जाते मिले बच्चे
नगर के प्रीत विहार स्थित बेसिक स्कूल से बच्चे दोपहर के समय घर जाते मिले। इन बच्चों ने मास्क नहीं लगा रखा था। स्कूल की शिक्षिका ने बताया कि समय-समय पर बच्चों को मास्क लगाकर आने को कहा जाता है। इनके अभिभावकों से भी संपर्क कर मास्क लगाकर भेजने की बात कही जाती है। अपनी ओर से भी बच्चों को मास्क दिए गए, लेकिन एक-दो दिन के बाद फिर बच्चे मास्क लगाकर नहीं आते हैं।
विज्ञापन

स्कूल जाने वाले बच्चों ने नहीं लगा रखे थे मास्क
गुलावठी में भी स्कूली बच्चों के मास्क लगाने की पड़ताल की गई। इस दौरान स्कूल जाने वाले बच्चे बिना मास्क लगाकर स्कूल जाते मिले। इन बच्चों से मास्क न लगाने का कारण पूछा तो उनका कहना था कि एक तो स्कूल से मास्क नहीं मिला और मास्क लगाने से परेशानी होती है। इन बच्चों से जब मास्क जरूरी होने की बात कही गई तो उनका कहना था घर जाकर बताएंगे और अब आगे मास्क लगाकर आएंगे।
खुर्जा में भी बिना मास्क लगाए मिले छात्र
खुर्जा कस्बे में भी अधिकतर बच्चे बिना मास्क लगाए मिले। स्कूल से घर जाते छात्र-छात्राओं से जब मास्क न लगाने का कारण पूछा तो उनका कहना था कि मास्क लगाने की अब आदत नहीं रही है। इन छात्रों को मास्क के फायदे बताए गए तो उनमें से अधिकतर छात्रों ने मास्क लगाकर स्कूल आने की बात कही।
विज्ञापन

ऊंचागांव क्षेत्र के स्कूलों में भी छात्रों ने नहीं लगाए थे मास्क
ऊंचागांव गांव के प्राथमिक विद्यालय में मास्क लगाने की पड़ताल की गई। यहां कक्षा में किसी भी छात्र ने मास्क नहीं लगा रखा था। यहां शिक्षिका भी बिना मास्क के पढ़ाते मिली। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय नगला मदारीपुर में छुट्टी के बाद छात्र बिना मास्क स्कूल जाते हुए मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें